रोल प्रेक्षक आयुक्त ने की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के कार्यों की समीक्षा

WhatsApp Image 2024-11-13 at 16.55.02 (1)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के लिए रोल प्रेक्षक बनाई गई आयुक्त बरेली मंडल बरेली सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को कलेक्टेªेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में पुनरीक्षण अभियान के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए लिंगानुपात व इलेक्टोरल पापुलेशन (ईपी) रेशों बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं और युवाओं को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का त्रुटि विहीन व पारदर्शी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जनपद वासियों से आह्वान किया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए वह स्वयं आगे जाकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं। रोल प्रेक्षक आयुक्त ने सभी उप जिलाधिकारी ईआरओ को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने कार्य क्षेत्र अंतर्गत तीन से चार ग्रामों में लेखपाल आदि के माध्यम से जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई है या जो किसी अन्य जगह शिफ्ट हो गए हैं, उसका सर्वे करा ले। उन्होंने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी बीएलओ द्वारा किए जा रहे घर-घर अभियान के कार्यों की नियमित समीक्षा करें तथा बीएलओ के कार्यों की भी निरंतर समीक्षा व सवीक्षा करें। उन्होंने जनपद के मतदाताओं विशेषकर युवाओं व महिलाओं से अपील की कि वह विशेष अभियान दिवसों का लाभ लेकर अपना वोट अवश्य बनवाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निधि श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में जुड़ने से वंचित न रहे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वह बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की सूची जल्द से जल्द तैयार कर संबंधित उप जिलाधिकारी को उपलब्ध कराएं तथा अपने एजेंट को 23 नवंबर व 24 नवंबर को होने वाले विशेष अभियान दिवसों पर मतदान केदो पर उपस्थित होने के लिए भी कहें। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान दिवसों के लिए ग्रामों में मनादी भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियों का निस्तारण 24 दिसंबर 2024 को किया जाएगा तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2025 दिन सोमवार को किया जाएगा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बताया की अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य जनपद में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर से 28 नवंबर तक दावे और आपत्तियां स्वीकार किए जाएंगे। अभियान अंतर्गत 9 नवंबर 10 नवंबर तथा आगामी 23 नवंबर व 24 नवंबर को विशेष अभियान दिवस सभी मतदान केदं्रंो पर मनाया जाएगा। इसमें सभी बूथ लेवल अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर 2024 के आधार पर जनपद में कुल 2378089 मतदाता हैं जिनमें से 1279551 पुरुष मतदाता, 1098436 महिला मतदाता तथा 102 अन्य मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 22687 दिव्यांग मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में मिलाकर 1723 मतदान केंद्र तथा 2580 मतदेय स्थल है।ं उन्होंने बताया कि जो मतदाता 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं। वह सभी अपना वोट अवश्य बनवाएं। उन्होंने बताया कि कोई भी पात्र मतदाता विशेष अभियान दिवसों पर अपना वोट बनवा सकता है इसके अतिरिक्त तहसील स्तर पर संचालित मतदाता पंजीकरण केंद्र, वोटर हेल्पलाइन व आयोग की वेबसाइट अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद पर भी वह बनवा सकता है। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट आगमन पर रोल प्रेक्षक आयुक्त बरेली मंडल बरेली को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आयुक्त व जिलाधिकारी ने भावी मतदाता पंजीकरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुयी बदायूॅ क्लब पर सम्पन्न हुयी। कलेक्ट्रेट सभागार में बने मतदाता जागरूकता व वोटर पंजीकरण के चित्रों का अवलोकन किया। वोटर पंजीकरण अभियान को गति देने हेतु हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ किया। वोटर हैल्प लाइन ऐप की विशाल रंगोली को अवलोकित किया तथा युवा वोटरर्स के साथ पंजीकरण सेल्फी स्टेण्ड पर छायाचित्र लिए गये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वैभव शर्मा, सभी उप जिलाधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, कांग्रेस पार्टी जिला उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, समाजवादी पार्टी के कार्यालय प्रभारी अशोक यादव, बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष आर0पी0 त्यागी, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights