सेवा करने मेला ककोड़ा पहुंचे स्काउट गाइड

Screenshot 2024-11-12 212417
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं रुहेलखंड के सुप्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में भारत स्काउट और गाइड संस्था बदायूं की ओर से लगने वाला खोया पाया बच्चा समाजसेवा शिविर में सेवा करने के लिए पहुंच गया है। स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर स्काउट्स और गाइड्स को मेला ककोड़ा के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि स्काउट का पहला धर्म नि:स्वार्थ सेवा है। जो दुनियां में कहीं भी की जा सकती है। से स्काउट के संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में मोहम्मद असरार के नेतृत्व में श्री कृष्ण इंटर कालेज, गौतम बुद्ध इंटर स्कूल लभारी, श्री दाताराम मैमोरियल इंटर कालेज असरासी, राजकीय इंटर कालेज बदायूं, दयानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मचलई, श्री चंद्रपाल सिंह पब्लिक जूनियर हाईस्कूल सरफुद्दी नगला, केशरी सिंह मैमोरियल इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज निजामपुर, मदनलाल इंटर कालेज बिसौली बदायूं, केदारनाथ महिला इंटर कालेज बदायूं आदि स्कूल के स्काउट गाइड मेला ककोड़ा में सेवा कार्य करेंगे। इस मौके पर सत्यपाल गुप्ता, नंदराम शाक्य, पूर्वी सक्सेना, अनार सिंह, माधव सिंह, रविन्द्र सिंह, सुरेश बाबू शाक्य, हेमेंद्र रवि प्रताप आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights