बदायूं। के लोक निर्माण विभाग परिसर में कॉन्टैक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग के तत्वाधान में ठेकेदारों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन 11 व 12 तारीख तक चलेगा। वहीं कॉन्टैक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह यादव ने बताया कि हमारी बिभिन्न मांगे हैं। उन्होंने कहा कि पहले जमानत राशि बिल से ही कट जाती थी लेकिन उस धनराशि को अभी तक वापस नहीं किया है। उन्होंने बताया 3 करोड रुपए अभी बकाया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी बेल लगाम हो चुके हैं। किसी की भी नहीं सुनते हैं। उनकी 12 सूत्रीय मांगे हैं जिसका ज्ञापन देंगे।