बदायूं। जनसत्ता दल के सक्रिय कार्यकर्ता गोविंद द्विवेदी ने जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के लिए कैबिनेट मंत्री की मांग करते हुए राजा भैया के जन्मदिन पर एक प्रतिज्ञा का आवाहन किया था कि जब तक राजा भैया को मंत्री नहीं बनाया जाएगा तब तक अन्न ग्रहण नहीं करेंगे परंतु जन्मदिन पर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने उन्हें ऐसा करने से रोका और जनपद में सक्रिय रूप से जनसत्ता दल को स्थापित करने की बात कही प्रतापगढ़ से वापस बदायूं आने पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए गोविंद द्विवेदी ने बताया की जनसत्ता दल के लिए वह तन मन धन से लगकर जमीनी स्तर पर पार्टी को खड़ा करेंगे और राजा भैया के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कर उनके मिशन को आगे बढ़ाएंगे। राजा भैया ने समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट किया है और अब समय आ गया है कि भारतीय जनता पार्टी राजा भैया को कैबिनेट में जगह दे। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष जनसत्ता दल महिला मोर्चा प्रतिभा सिंह चंदेल , अमन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।