चोरी की योजना बना रहे अन्तर्राज्यीय गैग के 4 सदस्य गिरफ्तार

WhatsApp-Image-2024-11-03-at-17.18.12-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । रात्रि में चोरी की योजना बनाते समय अन्तर्राज्यीय गैगं टावर बैट्ररिया चोरी करने वाले 4 अभियुक्त को एक टामी व दो पेचकश, दो प्लाश व एक बडा कटर व एक रापी व एक तमंचा 12 बोर एक जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा एक चाकू नाजायज व एक लोडर वाहन टाटा इन्ट्रा यूपी 42 CT 4897 सहित गिरफ्तार किया है। एसएसपी
द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 5000/- रुपये पुरुस्कार की घोषणा की है। थाना मीरगंज पुलिस टीम ने रात्रि में चोरी की योजना बनाते समय 4 अभियुक्त गोविन्दा चौरसिया पुत्र ब्रह्मदेव चौरसिया निवासी मोहल्ला रामपुर भगन थाना तारुन जनपद अयोध्या, धर्मेन्द्र कुमार पुत्र ब्रह्मदेव चौरसिया निवासी मोहल्ला रामपुर भगन थाना तारुन जनपद अयोध्या ,अंकुर पुत्र रामसकल निषाद निवासी रामपुर भगंन बनिया का पूर्वा थाना तारुन जनपद अयोध्या, नीरज निषाद पुत्र लालचन्द्र निवासी मोहल्ला रामपुर भगन थाना तारुन जनपद अयोध्या को चोरी की योजना बनाते समय नलगरिया तिराहा से लगभग 200 मीटर पूर्व बरेली की तरफ हाईवे रोड के किनारे से समय 3.55 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से एक अदद टामी प्लाश व दो अदद पेचकश, दो अदद प्लाश व एक बडा कटर व एक अदद रापी व एक अदद तमंचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा एक अदद चाकू नाजायज व एक अदद लोडर वाहन टाटा इन्ट्रा यूपी 42 CT 4897 बरामद किये गये। अभियुक्तों ने पूछताछ में एक राय होकर बताया कि हम सभी मिलकर मोबाइल टावरों की बैट्री चोरी करते है। आज भी चोरी करने की फिराक में आये थें कि हमको आपने पकड़ लिया। हम अपनी सुरक्षा के लिये तमन्चा व चाकू अपने पास रखते है व चोरी में उक्त टाटा इन्ट्रा वाहन यूपी 42CT4897 का प्रयोग करते है। एसएसपी ने पुलिस टीम को उत्सावर्धन हेतु 5000/- हजार रुपये का पुरुस्कार देने की घोषणा की गयी है। गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम में सिद्धार्थ सिंह तोमर प्रभारी निरीक्षक, उनि हर किशोर मौर्य , उनि रामनरेश, उनि जितेन्द्र धामा ,उनि निवास , हेका रामवीर सिंह , कांस्टेबल विशाल त्यागी, हेका आसिम हुसैन मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights