पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले 9 गिरफ्तार

WhatsApp-Image-2024-11-02-at-16.32.33
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । थाना प्रेमनगर क्षेत्र की चौकी अशरफ खा चौकी की पुलिस गस्त के दौरान बांके की छावनी होली चौक पर पहुंची तो लगभग 35-40 लोग जुआ खेलते हुए अराजकता फैलाना और आस-पास से गुजर रही महिलाओं एवं परिवारों के साथ अभद्रता कर रहे थे । जब पुलिस द्वारा उक्त लोगों को रोका गया तो उक्त लोग पुलिस पर उग्र होकर पुलिस के साथ बदतमीजी तथा गाली-गलौज करने लगे, जब इस बात का विरोध किया गया तो सभी ने एकराय होकर जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिससे उनि प्रशिक्षु शुभम चौधरी व कांस्टेबल मनीष को गम्भीर चोटें आई उप निरीक्षक शुभम चौधरी थाना प्रेमनगर बरेली की तहरीर के आधार पर अभियुक्तगण द्वारा एकराय होकर जान से मारने की नियत से वादी उनि शुभम कुमार व कांस्टेबल मनीष के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डण्डा, ईंटों व लोहे की सरिया से हमला करना तथा जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया पुलिस ने शुक्रवार को धीरज पुत्र अशोक , विजय पुत्र राम प्रकाश , कपिल पुत्र विजय , विपिन पुत्र रोशन लाल , नन्हें पुत्र भोलेलाल , राजू पुत्र लालाराम , छोटेलाल पुत्र नामालूम , विनोद पुत्र विशन लाल , कुनाल पुत्र विजय , आदेश पुत्र रमेश चन्द्र , रमेश चन्द्र पुत्र भीम चन्द्र , अर्जुन पुत्र लक्ष्मी प्रसाद , राहुल पुत्र वीरपाल , वरूण कुमार पुत्र अरूण कुमार , अशोक पुत्र रामप्रकाश निवासी गण होली चौक बांके की छावनी निवासी एवं 20 से 25 व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया है। थाना प्रेमनगर पुलिस टीम द्वारा पंजीकृत उक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण अशोक पुत्र रामप्रकाश , राहुल पुत्र वीरपाल , वरूण कुमार पुत्र अरूण कुमार, अर्जुन पुत्र लक्ष्मी प्रसाद , कुनाल पुत्र विजय , आदेश पुत्र रमेश चन्द्र , धीरज पुत्र अशोक , विपिन पुत्र रोशन लाल , रमेश चन्द्र पुत्र भीम चन्द्र निवासीगण होली चौक बांके की छावनी थाना प्रेमनगर जिला बरेली को गिरफ्तार करते हुये कब्जे से घटना में प्रयोग की गयी 2 अदद लाठी, 2 लोहे की सरिया, 2 लोहे की रॉड व 2 ईंट बरामद की है । गिरफ्तारी से बचने पहचान छुपाने के उद्देश्य से अभियुक्तों द्वारा अपने बाल भी कटवा लिए गए थे । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में आशुतोष रघुवंशी, प्रभारी निरीक्षक , उनि अशोक कुमार , उनि प्रमोद कुमार, उनिमो सरताज ,उनि वीरेश भारद्वाज , उनि मो अब्बास , कांस्टेबल रविन्द्र , सचिन , अनित , शाहरूख मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights