कायस्थ चेतना मंच ने निकाली भगवान श्री चित्रगुप्त शोभायात्रा

WhatsApp-Image-2024-10-27-at-20.47.08
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अखिल ब्रह्मांड के न्यायाधिपति भगवान श्री चित्रगुप्त जी की विशाल व भव्य शोभायात्रा रविवार को त्रिवटी नाथ मंदिर में निकाली गयी। कायस्थ चेतना मंच की ओर से आयोजित इस शोभायात्रा का शुभारंभ अनिल कुमार सक्सेना एडवोकेट, डॉ पवन सक्सेना, डॉ अमित सक्सेना, अध्यक्ष संजय सक्सेना, रचना सक्सेना, आशीष सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त जी की आरती उतार कर किया। कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि इस आयोजन को लगातार 16 सालों से किया जा रहा है। आज यह हमारा 17 वां आयोजन है पहले यह शोभायात्रा किला साहूकारा से शुरु होकर बानखाना के भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मंदिर पर समाप्त होती थी। पर कुतुबखाना पुल बनने के बाद गत वर्ष से शोभायात्रा का स्थान परिवर्तन किया गया है। अब शोभायात्रा त्रिवटी नाथ मंदिर प्रेमनगर से शुरू हुई । इसके बाद धर्मकांटा, भारत सेवा ट्रस्ट के सामने से होकर चित्रगुप्त चौक कोहाड़ापीर पहुंचेगी तथा फिर बानखाना के गुद्दड़ बाग मंदिर पर जाकर यात्रा को विराम लगेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

यहां पर यात्रा आरती के साथ संपन्न होगी। इस शोभायात्रा में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार व पूर्व जीएसटी कमिश्नर व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्य़क्ष डा. अनूप श्रीवास्तव, सांसद छत्रपाल गंगवार, अधीर सक्सेना, मेयर उमेश गौतम, सर्वेश रस्तोगी, ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव, उद्योगपति अनिल सिन्हा, अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट धर्मेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, सीओ पंकज श्रीवास्तव, एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, आईएमए अध्यक्ष डा. अतुल श्रीवास्तव, विकास भवन के परियोजना निदेशक चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, महामंत्री अमित सक्सेना बिंदु समेत समाज की कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना रहें।संस्था के संरक्षक व कार्यक्रम संयोजक डा. पवन सक्सेना ने कहा भगवान श्री चित्रगुप्त जी सृष्टि में सभी के कर्मफलों का हिसाब रखते हैं तथा न्यायाधिपति हैं। उन्होंने कहा कि अपने व अपने परिवार की मंगलकामना के लिए यह एक बेहद सुखद संयोग है कि आज सभी लोग भगवान श्री चित्रगुप्त जी के स्वरुपों का दर्शन कर सकते हैं। शोभायात्रा का धर्म कांटा पर स्वागत-सत्कार पहले उपजा प्रेस क्लब के सदस्यों तथा राष्ट जागरण युवा संगठन ने संयुक्त रूप से किया, उसके उपरांत डॉ अरुण के नये कार्यालय के बाहर स्टेज पर सभी गणमान्य लोगों का स्वागत-सत्कार किया गया कृष्ण लीला परिसर लला मार्केट पर अमन कमेटी तथा विश्व हिन्दू परिषद ने स्वागत किया। शोभायात्रा में राजनेता, अधिकारी, व्यावसायी व समाज के गणमान्य जन ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। अन्य लोगों में संजीव कुमार सक्सेना, अलंकृत सक्सेना, संतोष सक्सेना, अंशु सक्सेना, अंकुर किशोर, नितिन सक्सेना, राजीव शर्मा, रजत कश्यप, विनोद कुमार, अंकुर शर्मा, राकेश यादव, विशाल कश्यप, शिवम कश्यप, अनिल कुमार, अमित सक्सेना, शुभांक सक्सेना, विकास सक्सेना, राकेश सक्सेना, केतन सक्सेना आदि शामिल रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights