जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय अंतर सदनीय खो-खो प्रतियोगिता का समापन

WhatsApp-Image-2024-10-25-at-18.31.17
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में अंतर-सदनीय खो-खो प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल , टैगोर सदन और टेरेसा सदन के बीच खेला गया, जिसमें बालक वर्ग में टेरेसा सदन विजयी रहा, जबकि बालिका वर्ग में टैगोर सदन ने जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल विवेकानंद सदन और राधाकृष्णन सदन के बीच हुआ, जिसमें राधाकृष्णन सदन ने जीत दर्ज की। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला राधाकृष्णन सदन और टेरेसा सदन के बीच खेला गया, जिसमें राधाकृष्णन सदन विजयी रहा। बालिका वर्ग का फाइनल मैच में टैगोर सदन ने राधाकृष्णन सदन को हराकर जीत दर्ज की। इस प्रतियोगिता में राधाकृष्णन सदन समग्र विजेता घोषित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ट्रॉफी राधाकृष्णन सदन और टैगोर सदन के बीच साझा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदीप गोयल और विशिष्ट अतिथि आभा गोयल ने दोनों सदनों को ट्रॉफी प्रदान की। अपने उत्साहवर्धक भाषण में उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना की और विद्यालय की निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्पराज सिंह ने दोनों अतिथियों को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने खेल शिक्षकों विक्रम और सुमित चौधरी को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए और समस्त सहायक कर्मियों को धन्यवाद दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights