ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर छात्र की मौत दूसरा घायल

WhatsApp-Image-2024-10-22-at-14.24.25
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। तेजी से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करने के बाद पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर हॉकिंस निवासी उदय कुमार के 16 वर्षीय बेटे भीमसेन की मंगलवार की सुबह सीबीगंज के मथुरापुर स्थित मदरसे के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई ,जबकि उसके साथ बाइक पर सवार उसी के गांव का रहने वाला लव कुमार पुत्र संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मृतक के घर वालों ने बताया कि भीमसेन और लव कुमार सीबीगंज के स्लीपर रोड पर स्थित एक कोचिंग में पढ़ने जाते थे ,लेकिन आज कोचिंग नहीं गए थे दोनों आज सुबह एक साथ मोटरसाइकिल पर घर से निकले थेn वह जब मथुरापुर मदरसे के पास पहुंचे तो गलत साइड से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी ,टैक्टर को सीबीगंज क्षेत्र के गांव बंडिया का रहने वाला अयान पुत्र शाहिद चल रहा था ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों छात्रों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक भीमसेन की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल लव कुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और दुर्घटना की सूचना घर वालों को दी। मौके पर पहुंचे भीमसेन के घरवालों ने लाश की पहचान कर ली जिसे पुलिस में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारने वाली ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया गया है जबकि ड्राइवर अयान मौके से फरार हो गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights