आवारा पशु, नकली खाद के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने दिया ज्ञापन

WhatsApp-Image-2024-10-21-at-18.10.23
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ) के जिला अध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 21 अक्टूबर को हुई बैठक में किसने की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट को दिया जिसमें छुट्टा पशुओं की पूरे प्रदेश में हो रही बड़ी समस्या को देखते हुए छुट्टा पशुओं द्वारा प्रतिदिन जान माल का नुकसान हो रहा है वही इंसानों को आवारा पशु पटक-पटक कर जान से मार रहे हैं या हाथ पैर तोड़ डाल रहे हैं अपने खेत की किसान 24 घंटे रखवाली कर रहा है किसान का जीना दूभर हो गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कुछ गन्ना किसानों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है बहेड़ी केसर चीनी मिल पर डेढ़ सौ करोड़ का किसानों का भुगतान बाकी है ओसवाल चीनी मिल ने भी पेमेंट रोक रखा है किसान की मृत्यु हो जाने के बाद वारिशन को उसका शस्त्र लाइसेंस करने का नियम सरल बनाया जाए जिसके लिए एक पारदर्शी योजना बनाकर मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए जंगली पशु आवारा , बंदरों जानवर आदि से सुरक्षा करने के लिए किसानों को सरल नीति बनाई जाए। बिजाई के समय किसान को डी ए पी और यूरिया खाद नहीं मिलती जिसका फायदा नकली खाद बेचने बालों को मिलता है । वृद्धा पेंशन 60 बर्ष से ऊपर के सभी वृद्धों को मिलना चाहिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि बहुत से किसानों को नहीं मिलती किसानों को सम्मान निधि मिलनी चाहिए । ज्ञापन देने वालों में सत्यपाल गंगवार , हाजी इकबाल अहमद एडवोकेट , चौधरी सुधीर बालियान, भूपराम वर्मा , गोवर्धन सिंह , चंद्रप्रकाश , विजय पाल सिंह सहित कई किसान उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights