पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

WhatsApp-Image-2024-10-21-at-18.10.13
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले वीरगति प्राप्त पुलिस कर्मियों को याद करते हुए उनको बरेली कि रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि अर्पित की गई के दौरान बरेली के अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस बरेली जोन महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा अन्य पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट-स्प्रिंग के पास CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की एक टुकड़ी भारत-तिब्बत सीमा पर नियमित गस्त के लिए निकली थी। उसी दौरान पहले से ही घात लगाकर बैठे चीनी सैनिकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सीआरपीएफ के जवानों ने भी उस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया लेकिन उस अचानक हुए हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए तथा सात अन्य जवान घायल हो गए, उसी दिन से उन 10 वीर सीआरपीएफ जवानों की शहादत को याद करते हुए प्रत्येक वर्ष संपूर्ण भारतवर्ष में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है । प्रत्येक वर्ष ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले और लद्दाख में शहीद हुए वीर पुलिसकर्मियों के बलिदान के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को “पुलिस स्मृति दिवस” मनाया जाता है । आज बरेली में भी पुलिस के अधिकारियों द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले वीरगति प्राप्त सभी पुलिसकर्मियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights