बिल्सी में पंप संचालक हुआ 45 हजार की ठगी का शिकार

20_04_2021-petrol_trade_21576156
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

नगर समेत क्षेत्र के व्यापारियों में मचा हड़कंप
बिल्सी। नगर के एक पेट्रोल पंप संचालक से डीज़ल खरीदने के नाम पर फोन-पे के माध्यम से पेमेंट करने की बात कह कर पैंतालीस हजार रूपए की ठगी कर ली। जिससे नगर के व्यापारियों में खासा हड़कंप मच गया है। घटना की शिकायत व्यापारी सीओ अनिरुध्द सिंह से की है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी एवं पैट्रोल पंप संचालक ओमबाबू वार्ष्णेय (रामा कोल्ड स्टोर वाले) ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे की हैं। उनके मोबाइल पर एक राजेश नाम के अनजान व्यक्ति की कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनसे डीज़ल खरीदने के बारे में बातचीत की, उसने खुद को ट्रक का मालिक बताते हुए बात की थीं। डीज़ल की बातचीत होने पर आरोपित ने कहा कि मेरा ट्रक ड्राइवर आकर डीज़ल ले जाएगा, आपका पेमेंट फोन-पे के ज़रिए कर दूंगा। जिसके बाद आरोपित ने व्यापारी से फोन-पे नंबर मांगा। व्यापारी ने अपने बेटे का नंबर दिया उसके बाद आरोपित ने भरोसा दिलाने के लिए दस रूपए अकाउंट में भेज दिए। जिसके बाद आरोपित ने अपना मर्चेंट अकाउंट बताकर पैतालीस हजार रूपए के पेमेंट को क्लिक करने को कहा। जिसपर व्यापारी द्वारा पेमेंट पर क्लिक करते ही उनके अकाउंट से उक्त पैतालीस हजार रूपए कट गए। जब पता लगा कि पैसे जमा होने के बजाय निकल गए हैं। तो आरोपित को कॉल की लेकिन उसने दो घंटे में रूपए लौटाने का वादा करके कॉल को काट दिया। जिसके बाद उसका नंबर स्विच ऑफ होगया। जिसके बाद व्यापारी ने इस घटना की सूचना पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध सिंह को दी है। जिसपर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने आरोपित के मोबाइल नंबर के आधार पर पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होने अन्य व्यापारियों से इस तरह की
घटनाओं से सावधान रहने को कहा है। आज-कल साइबर क्राइम की घटनाएं काफी अधिक हो रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights