मास्क वितरित कर कोरोना के प्रति लोगों को किया जागरुक बिल्सी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी का आज शनिवार को बलिदान दिवस के रुप में नगर काँग्रेस कमेटी ने कोविड के नियमो का पालन करते हुए मनाया। कार्यकर्ताओं ने इस दिवस पर लोगों को मास्क वितरित कर कोविड के प्रति जागरुक किया। नगराध्यक्ष अजीत सिंह गुर्जर ने कहा कि राजीव गाँधी की वह उपलब्धियां जिसके लिए देश उन्हें हमेशा याद रखेगा। वह देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने और एक ही कार्यकाल में कई ऐसे कार्य करें जिसके लिए देश उन्हें आज भी याद करता है। युवा सोच वाले राजीव गांधी को 21वीं सदी के भारत का निर्माता भी कहा जाता है। 40 वर्ष में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया। उनके द्वारा जो मुख्य कार्य थे जिससे कि देश की जनता को देश की अर्थव्यवस्था में उद्योगों में प्रगति की एक क्रांति ला दी। उन्होने दूरसंचार क्रांति आई आज हम जिस डिजिटल इंडिया की चर्चा करते हैं उसकी कल्पना राजीव गांधी जी ने अपने समय में ही कर ली थी। दूरसंचार क्रांति के माध्यम से उन्होने युवाओं को रोजगार देने का काम काफी तेज गति से किया। उन्होंने 1986 में एमटीएनएल की स्थापना की जिससे देश दूरसंचार क्षेत्र में और प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ। इसके अलावा देश में वोट देने की उम्र सीमा 21 वर्ष थी मगर युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इसको 18 वर्ष कर युवाओं को मताधिकार देकर उन्हें देश के प्रति और जिम्मेदारी तथा सशक्त बनाने की पहल की। इसके अलावा कंप्यूटर क्रांति, पंचायतों को किया सशक्त, नवोदय विद्यालयों की स्थापना की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अनुग्रह सिंह, योगेश शर्मा, अनिल उपाध्याय, विवेक माथुर, हिरदेश कुमार, भोले शाह आदि मौजूद रहे।