कैपिटल पब्लिक स्कूल में गाँधी औऱ शास्त्री जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई,मनमोहक कार्यक्रम हुए

WhatsApp-Image-2024-10-03-at-16.32.03
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। कैपिटल पब्लिक स्कूल में राष्ट्र‌पिता महात्मा गाँधी औऱ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गयी। भारत के लिए ०२ अक्टूबर का दिन काफी महत्वपूर्ण है इस दिन महात्मा गाँधी की जयन्ती के अलावा लाल बहादुर शास्त्री की भी जयन्ती मनायी जाती है ।भारत के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नेता महात्मा गाँधी का जन्म ०२ अक्टूबर १८६९ को पोरबन्दर गुजरात में हुआ था। यह दिन हर साल महात्मा गाँधी जी के सम्मान में पूरे भारत में गाँधी जयन्ती के रूप में मनाया जाता है ताकि भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में उनके अद्वितीय योगदान को याद कर सकें। साथ ही यह दिन गाँधी जयन्ती के साथ साथ देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के भी रूप में मनाते हैं जिनका जन्म ०२ अक्टूबर १९०४ में उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ। इस अवसर पर ध्वाजारोहण के उपरान्त बच्चों और शिक्षिक व शिक्षिकाओं ने महात्मा गाँधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए कुछ नन्हें मुन्नें छात्र महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री की वेशभूषा में आए कक्षा ६ से ८ तक के बच्चों ने जल, जीवन, स्वच्छता एवं हरियाली से जुडे नारे एवं स्लोगन बोलें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

और गाँधी जी से सम्बन्धित कविताएँ और भजन गाए । बाद में बच्चों ने गाँधी जी चित्र में रंग भरे। अंत में प्रभारी प्रधानाचार्या ममता सक्सेना ने सभी को बताया कि अहिंसा एवं शान्ति पर दिए गए सर्वव्यापी उपदेश आज भी दुनिया भर के लोगों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। गाँधी जी के जन्मदिवस को प्रत्येक वर्ष गाँधी जी की जयन्ती के रूप में मनाया जाता है भारत के लोग उन्हें प्यार से “बापू एवं राष्ट्रपिता “के नाम से पुकारते हैं वे मानवता एवं शान्ति के प्रतीक है। प्रभारी प्रधानाचार्या ममता सक्सेना ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर निमिषा गुप्ता, रश्मि जुनेजा, अमित जौहरी पूनम यादव प्रियंका भटनागर, शीतेश गुप्ता, रूपा सक्सेना, दिव्या सिंह, रजनी आर्या कौशल कुमार आदि का योगदान सराहनीय रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights