बदायूँ। आसिम सिद्दीकी मेमोरियल (पी.जी.) डिग्री कॉलेज में बुधवार को भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी। इस मौके पर कॉलेज के मैनेजर जोहेब अली सय्यद, निदेशक जोया अली सय्यद, प्राचार्य डॉ. नजीबुल हसन खान एवं उपस्थित स्टाफ ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महात्मा गांधी के द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए किए गए प्रयासों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला । वहीं लाल बहादुर शास्त्री के द्वारा दिए गए जय जवान जय किसान नारे को याद करते हुए उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।