आत्मनिर्भर भारत पर भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन

WhatsApp-Image-2024-10-01-at-16.59.36-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। खंडेलवाल कॉलेज बरेली में आत्मनिर्भर भारत अभियान पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में आत्मनिर्भरता के महत्व को समझाना और उनमें राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ विनय खंडेलवाल, महानिदेशक डॉ अमरेश कुमार , प्राचार्य डॉ आर के सिंह व प्रवक्ताओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुई। प्रबंध निदेशक ,महानिदेशक एवं प्राचार्य जी ने उद्घाटन भाषण में आत्मनिर्भर भारत अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला और छात्रों को इस दिशा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उन्नति के लिए भी आवश्यक है। प्रतियोगिता में एन एस एस स्वयंसेवको , एनसीसी कैडेट्स एवं विभिन्न संकायों से कुल 68 विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के विभिन्न पहलुओं जैसे ‘स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा’, ‘रोजगार सृजन’, ‘स्वदेशी उत्पादों का उपयोग’, ‘स्टार्टअप्स की भूमिका’ और ‘डिजिटल इंडिया’ पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों के जोश और भाषण की गुणवत्ता ने सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ मनोज जोशी, फरहा हुसैन, व ले रचना उपस्थित थे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के भाषणों को गहराई से सुना और उनके ज्ञान, प्रस्तुति शैली और आत्मविश्वास के आधार पर अंक दिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रतियोगिता में ने पहला स्थान अभय सिंह ने प्राप्त किया, जबकि दूसरे स्थान पर हरिपाल कश्यप और तीसरे स्थान पर आशुतोष रहे।सृष्टि, शीतल व गौरव को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अंत में विद्यालय के प्रबंध निदेशक , महानिदेशक , प्राचार्य व समस्त प्रवक्ताओं ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे जीवन में आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों को अपनाएं और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कार्यक्रम का कुशल संचालन नृपेन्द्र प्रताप के द्वारा किया गया । समस्त कार्यक्रम एनएसएस अधिकारी डॉ सविता सक्सेना के निर्देशन में हुआ ।कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ कल्पना कटियार , डॉ शिव स्वरूप व समस्त प्रवक्ताओं का पूर्ण सहयोग रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights