एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक उन्मूलन के लिए चलाया जागरूकता अभियान

WhatsApp-Image-2024-10-01-at-15.33.53
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। खंडेलवाल कॉलेज बरेली के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने कागज से बने थैले राहगीरों को बांटे और स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से हो रहे पर्यावरणीय नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करना था। स्वयंसेवकों ने राहगीरों को प्लास्टिक की जगह कागज और कपड़े के थैले इस्तेमाल करने के फायदे बताए और उन्हें प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने इलाके की सफाई भी की और प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा कर उसका सही निपटान किया। स्वच्छता अभियान से जुड़ने वाले स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर के सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल प्लास्टिक के उपयोग को कम करना है, बल्कि लोगों में इसके प्रति जिम्मेदार व्यवहार विकसित करना भी है। अगर हम सभी मिलकर छोटे-छोटे कदम उठाएं, तो बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।”अभियान को स्थानीय प्रशासन का भी भरपूर समर्थन मिला। इस तरह के जागरूकता अभियानों से उम्मीद की जा जाती कि लोग प्लास्टिक के विकल्पों का अधिक उपयोग करेंगे और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ सविता सक्सेना के निर्देशन में कार्य पूर्ण हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights