बेजुबानों को जहर देकर मारने का आरोप ,तड़प तड़प के हुई तीन की मौत ,एक ही हालत गंभीर ,थाने मे दी तहरीर

WhatsApp-Image-2024-09-20-at-15.40.50
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मीरगंज मे बेजुबान जानवरो की जहर देकर की हत्या। तड़प तड़प कर तीन कुत्तों की हुई मौत ।समाजसेवी ने कुत्ते और उनके दोनो बच्चों के शव को लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे ,समाजसेवी सुनीता सिंह ने कहा बेजुबानों की हत्या करने वालो पर हो सख्त कार्यवाही,जानवरो को खाने में जहर देकर मारने का सुनीता ने लगाया आरोप थाने मे की नामदर्ज शिकायत थाना मीरगंज क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक कुत्ते और उसके तीन बच्चो को खाने में जहर दे दिया जिससे कुत्ते सहित उसके दो बच्चों की तड़प तड़प कर मौत हो गई ,घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी सुनीता कुत्तों को लेकर पशु चिकित्सालय पहुंची जहां डॉक्टरों ने कुत्ते सहित दो बच्चो को मृत घोषित कर दिया ,एक बच्चे की अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है समाजसेवी सुनीता सिंह ने पुलिस से शिकायत में बताया कि सात सितंबर को उनको सूचना मिली थी कि रेलवे कॉलोनी में एक कुत्तिया है जिसकी गर्दन पर चोट लग गई है उसके तीन नवजात बच्चे भी साथ है जानकारी मिलते ही वो कुत्तिया का इलाज करवाने लगी दस दिन के बाद उसकी हालत में काफी सुधार दिखाई दिया उन्होंने आरोप लगाया कि एक स्थानीय कॉलोनी के रहने वाले युवक ने कुत्तिया को वहा से हटाने के लिए कहा नही हटाने पर उनको जहर देकर मारने की भी बात कही बुधवार को आरोपी ने कुत्तिया को पागल बताकर डायल 112 को कॉल की मौके पर पहुंची पुलिस के सामने मैने कुत्तिया और उसके बच्चो के पास गई और पुलिस को यह बताया कि यह पागल नहीं है यह देखने के बाद पुलिस मौके से चली गई ,आज उनको सुबह सुबह पता चला कि कुत्तों के पूरे परिवार के खाने में जहर डाल दिया गया जिससे तीन कुत्तों की तड़प तड़प कर मौत हो गई वही एक बच्चा अभी जिंदगी मौत से लड़ रहा है ,उसने बताया कि आरोपी ने ही कुत्तों के खाने मे जहर मिलाया है जिससे उनकी मौत हो गई ,आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी पशु डॉक्टर राजेश अरोड़ा ने बताया कि तीन कुत्तों के शव उनके पास आए है जिनको जहर देकर मारने का आरोप लगाया गया है सभी का सैंपल लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा तभी यह पता चल सकेगा की मौत का कारण किया था

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights