बदायूं। रोटरी क्लब ऑफ बदायूँ सेंट्रल के सचिव डॉ संजीव गुप्ता की माता जी मधु गुप्ता का आज रात निधन हो गया।वह 87 वर्ष की थी। कुछ समय से अस्वस्थ्य थी। उन्होंने आज रात बरेली के नर्सिंग होम में अंतिम सांस ली। शहर के पटियाली सराय निवासी डॉ शिवलाल गुप्ता की पत्नी मधु गुप्ता कुछ समय से अस्वस्थ्य थी। जानकारी होते ही उनके घर पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। मधु गुप्ता का शुक्रबार को अंतिम संस्कार होगा। धन्वंतरि एसोसिएशन के अध्यक्ष, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ संजीव गुप्ता ने बताया कि माता जी कुछ समय से अस्वस्थ थी,उन्हें उपचार के लिए बरेली ले गए। आज रात उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को रात में ही घर ले आये है। उनके दूसरे पुत्र सुरजीव गुप्ता आदि है। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गई है।