पकड़ते समय सांप ने युवक को डसा, डिब्बे में बंदकर पहुंचा अस्पताल

Screenshot-2024-09-19-195204
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिले में एक युवक को कोबरा सांप ने डस लिया। घटना उस समय हुई, जब वह सांप को पकड़ने के बाद डिब्बे में बंद कर रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके हाथ में डस लिया। युवक ने तेजी से हाथ झटका, जिससे सांप डिब्बे में गिर गया। उसने तुरंत डिब्बे पर ढक्कन लगा दिया। युवक डिब्बे में बंद सांप को लेकर अस्पताल पहुंचा। सांप को देख स्वास्थ्यकर्मी हैरान रह गए। युवक को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। उसका उपचार चल रहा है। वहीं सांप को प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जानकारी के मुताबिक बिल्सी कस्बा निवासी नीरज शर्मा के घर बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे सांप आ गया, जिसे देखकर परिवार के लोग घबरा गए। नीरज ने खैरी गांव निवासी रविंद्र शर्मा को कॉल कर घर में सांप पकड़ने के लिए बुलाया। रविंद्र शर्मा उनके घर पहुंच गए। उन्होंने सांप को पकड़ लिया। वह उसे डिब्बे में बंद रहे थे। इसी दौरान सांप ने उनके हाथ में डस लिया। रविंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights