राजकीय महाविद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित कर ओजोन दिवस मनाया गया

WhatsApp-Image-2024-09-18-at-17.33.18-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग एवं इको रेस्टोरेशन क्लब के द्वारा “मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल : एडवांसिंग क्लाइमेट एक्शन ” विषय पर क्विज कंपटीशन एवं पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सामाजिक वानिकी प्रभाग के निदेशक प्रदीप कुमार वर्मा ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार बत्रा ने तथा संचालन विभागाध्यक्ष डॉ सरिता ने किया। पीपीटी प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता दोनों में अंजलि अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्विज कंपटीशन में दूसरा स्थान संयुक्त रूप से विजय सिंह एवं दिनेश शर्मा को मिला, जबकि तीसरे स्थान पर विवेक सिंह , वैष्णवी साहू और आदित्य मौर्य रहे। वहीं पीपीटी प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान संयुक्त रूप से माधव सक्सेना एवं कुणाल शर्मा को मिला तथा तृतीय स्थान पर नीति सक्सेना रहीं।
विजेता प्रतिभागियों को जिला गंगा समिति की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह ने “स्वच्छता ही सेवा है” का संकल्प दिलाते हुए स्वच्छता अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा छात्र-छात्राओं को उसमे शामिल होने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि भौतिकतावादी और उपभोक्तावादी संस्कृति अपनाने के कारण आज पृथ्वी ग्रह पर संकट के बदले मंडरा रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मानव का अस्तित्व खतरे में है। ओजोन परत को सुरक्षित रखने के लिए हमें अपने जीवन शैली में बदलाव लाना होगा। जिला गंगा समिति के द्वारा सभी प्राध्यापकों का तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया । विशिष्ट अतिथि के रूप में गंगा समग्र की प्रांत संयोजक सीमा चौहान , जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान की एकेडमिक रिसोर्स पर्सन सीमा रानी एवं सोनी गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किया।

निर्णायक की भूमिका का निर्वहन डॉ श्रद्धा गुप्ता, डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ हुकूम सिंह एवं डॉ संजीव राठौर ने किया।वनस्पति विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रियंका सिंह एवम जंतु विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ गौरव कुमार सिंह ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ रविन्द्र सिंह यादव,डॉ सारिका शर्मा, डॉ प्रेमचंद चौधरी, डॉ सचिन कुमार, डॉ दिलीप कुमार वर्मा, विवेक सिंह, शिखा, प्रिया शर्मा , अनन्या मिश्रा,अंशिका, हंसिका सागर, अनुराग, दिशा उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights