बदायूँ के कांग्रेसियों ने बरेली में योगी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया,नारेबाजी

WhatsApp-Image-2024-09-18-at-17.36.21
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। वही बरेली मण्डल पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव ओमवीर यादव के नेतृत्व में व जिला कांग्रेस कमेटी बरेली अध्यक्ष अशफ़ाक़ सकलैनी को अध्यक्षता में महिला अपराध और ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर धरना प्रदर्शन किया। बदायूं कांग्रेसजन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व बरेली मंडल मुख्यालय पर पहुँच कर धरना प्रदर्शन में मजबूती से भाग लिया । इस अवसर पर प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है। वहीं, योगी सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। पूरी तरह से प्रदेश में जंगल राज चल रहा है इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

प्रदेश के 75 जनपदों में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। लगातार महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने के मामले सामने आ रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश में रेप की घटनाएं इतनी आम हो गई हैं कि महिलाओं में खौफ पैदा हो गया। लगातार नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल बयान दिए जा रहे हैं। बीजेपी के द्वारा राजनीतिक सौहार्द को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव श्रीमती रजनी सिंह ने भी महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न की बात कही। बरेली के धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से बदायूं के पदाधिकारीयों का बहुत सहयोग रहा जिनके लिए प्रभारी ओमवीर यादव ने बदायूं जनपद के जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आतिफ खान, जिला उपाध्यक्षसोमेंद्र यादव, जिला महासचिव इगलास हुसैन एससी एसटी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव हरवीर सिंह यादव नगर कांग्रेस उसैत के अध्यक्ष टिंकू खां, जिला कांग्रेस महासचिव शाह रजा, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोरपाल प्रजापति, जिला सचिव अशोक कश्यप, जिला सचिवअसलम, इदरीश, रामसिंह, वीरपाल, नरेश यादव, अज़हर, मुजाहिद, दिनेश, ओमवीर खटीक को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सहित सैकड़ो कांग्रेसजन मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights