सांप काटने से एक युवक की मौत दूसरे की हालत बिगड़ी

WhatsApp-Image-2024-09-15-at-15.42.01
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । घर और खेत में मौजूद दो युवकों को सांप ने काट लिया है जिससे एक युवक की मौत हो गई दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है फरीदपुर थाना क्षेत्र के खल्लपुर निवासी 30 वर्षीय रघुवर पुत्र बाबूराम की आज सुबह जिला अस्पताल मे मौत हो गई उसे कुछ देर पहले ही भर्ती कराया गया था मृतक के घर वालों ने बताया कि रघुवर आज सुबह के दौरान जब अपने घर में बिस्तर पर सो रहा था इसी दौरान अचानक एक सांप ने उसे काट लिया जिससे रघुवर की हालत बिगड़ गई पता चलने पर घर के लोग पहले उसे झाड़फूक के लिए ले गए और फिर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाये जहां कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया मृतक मजदूरी करके गुजारा चलता था और दो बेटों का पिता था उसकी पत्नी का नाम सरोजा है परिवार वाले शव को घर ले गए। वही एक अन्य घटना में हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव सेथल निवासी मोहम्मद अरबाज पुत्र मोहम्मद इशहाक को भी सांप काटने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसके घर वालों ने बताया कि मोहम्मद अरबाज घर के पास से गुजरने वाले रास्ते की सफाई कर रहा था इसी दौरान पास में स्थित एक खेत से निकाल कर आए जहरीले सांप ने उसे काट दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी पता चलने पर घर वालों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत में अब सुधार है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights