कैपिटल पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया,हिंदी को बढ़ावा देने का संकल्प

WhatsApp-Image-2024-09-14-at-19.47.37
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आज कैपिटल पब्लिक स्कूल में हिन्दी दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया । कक्षा NC से कक्षा 5 तक नन्हें मुन्ने बच्चों ने हिन्दी के प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हुए पोस्टर बनाए और उनमें सुन्दर रंग भरे। साथ ही कविताएँ और सुविचार प्रकट किए । कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया और कुछ छात्र-छात्राओं ने नाटक द्वारा हिन्दी भाषा और इसके सांस्कृतिक विरासत के महत्व को दर्शाया।अंत में प्रधानाचार्या मीनू सिंह ने सभी को हिन्दी दिवस मनाने का उददेश्य बताते हुए कहा कि हिन्दी के माध्यम से ही हमें भारतीय संस्कृति और परम्पराओं की रक्षा करनी है, हिन्दी के प्रति लोगों में जागरूकता बढानी है और नई पीढी को अपनी मातृभाषा के प्रति गर्व महसूस करवाना है यह दिन भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में हिन्दी को अपनाने का प्रतीक है, 14 सितम्बर 1949 को संविधान द्वारा लिया गया निर्णय था इस दिन सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में विभिन्न कार्याकमों का आयोजन किया जाता है अंत में उन्होनें ने सभी को हिन्दी दिवस की शुभकामानाएँ दी ।अंत मे प्रधानाचार्या मीनू सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ममता सक्सेना , रश्मि जुनेजा, अमित जौहरी, पूनम यादव प्रियंका भटनागर, शीतेश गुप्ता, रूपा सक्सेना, दिव्या सिंह, रजनी आर्या, कौशल कुमार आदि का योगदान सराहनीय रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights