बरेली। खलील हायर सेकेंडरी स्कूल में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई विद्यालय के कक्षा 6 से 10तक के छात्रों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य आसिफ अली ने छात्रों को हिंदी के महत्व एवं दैनिक जीवन में प्रयोग पर विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर विद्यालय के अनुशासन प्रभारी शिक्षक अतीक अहमद निज़ामी ने कहा हिंदी दिवस मनाना तब सार्थक होगा जब सभी जन अपने दैनिक जीवन में अपनी राष्ट भाषा हिंदी का प्रयोग करें और हिंदी में अपने सारे कार्य करते हुए स्वयं पर गर्व करे।इस अवसर पर जीशान अहमद नगमी,इंतखाब आलम, साजिद हसन सिद्दीकी, सैयद शहीरूद्दीन तौसीफ अहमद सिद्दीकी, आफताब मिर्जा, अनम सिद्दिकी,महक , फराह ,सना खान, मोo फैसल,फरीद अहमद,साजिद, विजेंद्र कुमार, ताहिरआदि का विशेष सहयोग रहा।