बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में हुई खो-खो प्रतियोगिता,बच्चों ने दिखाया दमखम

WhatsApp-Image-2024-09-10-at-20.11.55
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय व प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी बच्चों से हाथ मिलाकर उनका परिचय लिया तथा टॉस उछालकर खेल शुरू कराया। प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया था। सब-जूनियर वर्ग, जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग। सब-जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थी तथा जूनियर वर्ग में कक्षा 9 व 10 और सीनियर वर्ग में 11 व 12 के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतियोगिता का प्रथम दिन का परिणाम सब जूनियर बालक वर्ग में भगत सदन, आजाद सदन व विवेकानन्द सदन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सब जूनियर बालिका वर्ग में तिलक सदन, विवेकानन्द सदन व आजाद सदन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने प्रथम दिन के विजेताओं को बधाई दी और कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है इसलिए हमें इसे सभी स्तरों पर प्रोत्साहित करना चाहिए खेलकूद हमारे दिमाग तथा शरीर को सक्रिय बनाये रखने तथा कई गंभीर बिमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है। साथ ही उन्होंने कहा विद्यालय में इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि खेलकूद से हमें स्वस्थ शरीर मिलता है और साथ ही खेल व्यक्ति में अनुशासन का संचार करता है। जो कि सफलता का मूल मंत्र है। खेल कैरियर का एक महत्वपूर्ण साधन बन गया है। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने सभी विद्यार्थियों से कहा कि हमें अपने जीवन में किसी भी खेल गतिविधि में, न केवल अपना कैरियर बनाने के लिए बल्कि स्वस्थ्य और फिट रहने के लिए शामिल होना चाहिए। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जो हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। प्रतियोगिता में विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी तथा विकास कुमार, टी.सी. भट्ट, ललित यादव व स्वाति साहू एवं हाउस इन्चार्जेस आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights