शहीद दिवस पर वीर अब्दुल हमीद को किया याद

WhatsApp-Image-2024-09-10-at-17.06.47
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी में परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के शहीद दिवस पर एडवोकेट इमरान अंसारी के आवास पर उनको याद किया गया 10 सितंबर 1965 को वीर अब्दुल हमीद भारत पाक युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे शहीद दिवस पर वीर अब्दुल हमीद को याद करते हुए एडवोकेट इमरान अंसारी ने कहा कि एक जुलाई 1933 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के ग्राम धामुपुर में जन्मे वीर अब्दुल हमीद की शहादत को हर कोई जानता है। बचपन पिता के साथ काम में हाथ बंटाकर गुजरा। 20 वर्ष की आयु में फौज में भर्ती हुए। तीन वर्षों के बाद 12 मार्च 1962 को हवलदार फिर सेना नायक बने। पाकिस्तान के साथ 1965 की जंग में अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए 7 अमरीकी पैटन टैंकों को नष्ट कर अपने प्राणों को देश के लिए न्योछावर कर दिए थे। उनकी शहादत को देश के लोग याद करते है युवा पीढ़ी को इनसे शिक्षा लेनी चाहिए। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के शहीद दिवस पर डॉक्टर गयास अहमद,असद अंसारी, मयंक गंगवार,सरदार अजहरी, आफताब आलम, अमान अंसारी, प्रेमपाल गंगवार, मोहम्मद फैजुल,जावेद जरताब आदि लोगों ने उनको याद किया। इसके साथ ही युवा पीढ़ी से वीर अब्दुल हमीद के जीवन से प्रेरणा लेने व राष्ट्रहित में कार्य करने की अपील की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights