डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण , गन्दगी देखकर हुए नाराज

WhatsApp-Image-2024-09-10-at-17.06.44-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने मंगलवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने इमरजेंसी, ओपीडी, आईपीडी वार्ड का निरीक्षण किया तथा वहां पर एडमिट मरीजों से दवाईओं, चिकित्सकों की उपलब्धता तथा वार्ड की साफ-सफाई व्यवस्था आदि के बारे में बातचीत कर विस्तार से जानकारी प्राप्त की। जिस पर मरीजों द्वारा बताया गया कि चिकित्सक निरंतर उपचार हेतु आ रहे हैं तथा दवाईयां भी उपलब्ध करायी जा रही हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों की उपस्थिति भी चेक की गयी और अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के संबंध में निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय परिसर की साफ-सफाई सुचारू रूप से ना पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये सम्बंधित कार्यदायी संस्था को होने वाले भुगतान में 5 प्रतिशत की कटौती करते हुए भुगतान किये जाने के निर्देश सीएमएस डॉ त्रिभुवन प्रसाद को दिए। निरीक्षण के समय एसडीएम सदर उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights