महानगर कांग्रेस कमेटी ने लगाई न्याय पेटिका

WhatsApp-Image-2024-09-08-at-18.30.44
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिला अध्यक्ष सोशल आउटरीच कांग्रेस बरेली अफसार खान की अध्यक्षता में न्याय पेटिका लगाने का कार्यक्रम आज जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट गेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गेट पर किया गया। आउट रीच जिला अध्यक्ष अफसार खान ने बताया कि न्याय पेटी माध्यम से हम पीड़ित जनता को न्याय दिलवाने का काम करेंगे न्याय पेटी हर हफ्ते रविवार को खुली जाएगी और पीड़ित जनता की समस्या का सुना जाएगा अगर समाधान नहीं होता है तो हम अपने हाई कमान को बताएंगे उनके माध्यम से समाधान होगा, न्याय पेटी जनता को न्याय दिलाने के लिए काम करेगी योगेश जौहरी ,पीसीसी सदस्य कांग्रेस उत्तर प्रदेश बरेली ने बताया कि बरेली के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर न्याय पेटी लगाना कांग्रेस का अच्छा कदम है जिसके माध्यम से हम पीड़ित की समस्या को जान पाएंगे और उनका समाधान कर पाएंगे महानगर कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष फिरोज खान ने बताया कि आज न्याय पेटी का शुभारंभ हुआ है न्याय पेटी के जनता के लिए न्याय दिलवाने के लिए काम करेगी हर हफ्ते न्याय पेटी का ताला खोला जाएगा और उसमें जो भी पीड़ित होगा उसकी समस्या को पढ़ा जाएगा और उसका समाधान किया जाएगा।
न्याय पेटी शुभारंभ के समय मौजूद रहे योगेश जौहरी पी सी सी सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और फिरोज खान एडवोकेट उपाध्यक्ष महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली , पार्षद जहीरुद्दीन अंसारी उर्फ मुन्ना भाई, पार्षद सादिक अंसारी, पार्षद मेहसर खान, नासिर अब्बासी , यासीन चौधरी,अतीक खॉं, दानिश खान, राज बाल्मीकि , शेरुद्दीन, राजेश दीक्षित पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल, निसार आदि उपस्थित हुए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights