सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया

WhatsApp-Image-2024-09-08-at-17.43.05
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की मासिक बैठक बदायूँ रोड अनुपम नगर स्थित मुख्यालय में हुई, सबसे पहले पूर्व में किये कार्यों की समीक्षा हुई। 14 अगस्त को भारत माता आरती की सभी ने भूरि भूरि प्रंशसा की। तत्पश्चात सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। अध्यक्ष मुकेश सक्सेना कहा एक शिक्षक सिर्फ़ एक मार्गदर्शक ही नहीं होता बल्कि एक गुरु, एक मित्र और प्रेरणा का स्रोत होता है। वे हमारे विचारों को आकार देते हैं, हमारे चरित्र का निर्माण करते हैं और ज्ञान की दुनिया में हमें आगे बढ़ने में मदद करते हैं। इस दिन, मैं अपने सभी शिक्षकों को उनके अंतहीन प्रयासों और समर्पण के लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ। अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, सुधीर महान, महिला जिला अध्यक्ष मीरा मोहन ने सेवानिवृत्त शिक्षक श्री अविनाश सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, डॉ बिशेष कुमार सक्सेना, अरूणा सिन्हा, मधुलता बरतरिया और वीरेन्द्र रायजादा को साल उड़ा और मोमेंटो देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष श्यामदीप सक्सेना, बरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर मोहन, शोभा सक्सेना उपाध्यक्ष, युवा अध्यक्ष अमित आनन्द, सुनीता सक्सेना, शिव कुमार बरतरिया, प्रकाश चंद्र सक्सेना, राजेश कुमार सक्सेना, मनोज कुमार सक्सेना,विधान राय, शिवाजी सक्सेना, रजनी सक्सेना, स्नेह राज सक्सेना,आदि सम्मिलित हुए अंत में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त कर सभा समाप्ति की घोषणा की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights