जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गॉव- गॉव जाकर सदस्यता अभियान चलायें : दुर्विजय शाक्य

WhatsApp-Image-2024-09-07-at-18.45.24
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय टीम के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला प्रवासी वीरसिंह पाल, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने समीक्षा बैठक की। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा सदस्यता अभियान का कार्य चल रहा है, सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ अध्यक्षों के साथ मिलकर सदस्यता अभियान को गति दें। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनना अनिवार्य है। प्रथम चरण में 02 सितंबर से 25 सितंबर तक सभी जनप्रतिनिधि विधायक, ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य, सहकारिता के चेयरमैन गांव-गांव जाकर जनता से सीधा संवाद करें और सदस्य अभियान के माध्यम से उनको पार्टी से जोड़ें। कोई भी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी व्यक्तिगत सदस्यता पर जोर ना दें, बूथ की सदस्यता को प्राथमिकता दें। सभी कार्यकर्ता परिश्रम के साथ सदस्यता अभियान में लगे, इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिला मॉनीटरिंग टीम को जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के बूथ भ्रमण के प्रवास कार्यक्रम बनाने के निर्देश दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा विधानसभा मंडलवार, शक्तिकेंद्र वार सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया है। सभी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क करके सदस्यता अभियान को गति दें। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, अरुण प्रकाश, दुर्गेश वार्ष्णेय, शैलेंद्र मोहन शर्मा, आशीष शाक्य, रचना शंखधार, ममता वर्मा, जितेन्द्र सोनकर, मुकेश यादव, केएल गुप्ता, उपेंद्र उपाध्याय, परमेंद्र वर्मा, राजीव रस्तोगी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights