एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षको ने शिक्षक दिवस पर रामनगर का भृमण किया

WhatsApp-Image-2024-09-06-at-20.37.29
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।।शिक्षक दिवस’ के अवसर पर ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल के टीचर्स स्टाफ का दो दिवसीय टूर रामनगर गया। उझानी से बाहर निकलते ही मौसम बड़ा सुहावना हो गया। बादलों के छाने के साथ-साथ रिमझिम वर्षा ने इस टूर को खास बना दिया। सारे रास्ते टीचर्स ने गाने-बजाने व नृत्य के साथ-साथ अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इस खुशनुमा माहौल में यात्रा करते-करते अपने गंतव्य तक पहुँते। टीचर्स के ठहरने की शानदार व्यवस्था एक अति रमणीय अलाया रिसॉर्ट मे थी जहाँ सफारी से जिम कार्वेट पार्क होते हुए पहुँचे । ये सफारी ऊँचे -नीचे पथरीले संकरे रास्तो में हिचकोले खाती हुई गंतव्य तक ले गई। इस यात्रा मंे उन्हे कई जगह जलधारा में से भी गाड़ी को निकालना पड़ा अंततः हम लोग रिसॉर्ट की प्राकृतिक सुषमा अद्वितीय थी। विस्तृत क्षेत्र में फैला यह रिसॉर्ट सभी को पसंद आया। इसमें ठहरने व खान-पान की शानदार व्यवस्था थी। शाम को सभी ने स्विमिंग पूल का आनंद उठाया। फुटबॉल व बैडमिंटन की भी व्यवस्था थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रात को रिसॉर्ट के भव्य कांफ्रेस हॉल में शिक्षक दिवस के पर अवसर पर आयोजित सभा के अंतर्गत विभिन्न शिक्षक, शिक्षिकाओं ने कविता, गाने, चुठकुला गजल व भिमक्री प्रस्तुत कर अपनी-अपनी प्रतिभाओं का परिचय दिया। इस अवसर पर अनेक गेम्स व गतिविधियों की व्यवस्था थी, जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ विद्यालय के निदेशक श्री नीलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य श्री रवीन्द्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा, संयोजिका शशि शर्मा व रिधिमा थरेजा ने सहभागिता कर, शिक्षकों का मनोबल बढ़ाया। तत्पश्चात समूहिक नृत्य ने तो अजीब समा बाँध दिया। इसके बाद सभी गाला डिनर क लिए गए, जहाँ डिनर की शानदार व भव्य व्यवस्था थी सुबह तड़के ही सभी मोर्निग वाक के लिए, गाइड गोपाल पांडे व साबिर खान के निर्देशन में गए। गाइड पांडे जी ने विभिन्न वनस्पातियों के नाम व उनकी उपयोगिता से परिचित कराया। मोर्निग वाक से लौटने पर फ्रेश होकर सभी ने रिफ्रेशमेंट किया। 11ः00 बजे हम वापिस लौटे बस सभी को उनके निर्धारित स्थान पर छोड़ ती गई। शिक्षक दिवस की यह दो दिवसीय यात्रा बहुत सुखद व स्मरणीय रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights