प्रेमी ने अस्मत और पैसा लूटकर दिया धोखा , इंसाफ के लिए दर दर भटक रही महिला

WhatsApp-Image-2024-09-06-at-18.42.29
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मूलरूप से बिहार राज्य के रहने वाली तलाकशुदा महिला जोकि नोएडा में रहकर नौकरी कर रही थी उसको बरेली के रहने वाले युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर साढ़े तीन साल तक यौन संबंध बनाए और जब महिला उसके बाद उससे आर्यसमाज मंदिर गाजियाबाद में विवाह किया और उससे 5 लाख रुपए तथा जेवर लेकर बरेली भाग आया। महिला ने नोएडा में इस तहरीर दी इसके बाद नोएडा पुलिस ने कहा कि बरेली जाकर एक बार कार्रवाई करो तो महिला बरेली पहुंची बरेली में भी उसे इंसाफ के लिए भटकना पड़ रहा है। बरेली पहुंची महिला रोमा ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और वर्तमान में नोएडा के सेक्टर 115 में रहकर नोएडा में ही जॉब कर रही है। रोमा ने बताया कि जब के दौरान उसे बरेली के सद्भावना कॉलोनी काधरपुर थाना कैंट का रहने वाला नीरज पुत्र हरीश बाबू मिला। रोमा का कहना है कि उसका पहला पति विकलांग था और कोई भी काम नहीं करता था उसकी 10 साल पहले तलाक हो गई थी। नीरज ने उसे शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक यौन संबंध बनाए । इस दौरान नीरज ने उससे अप्राकृतिक यौन शोषण भी किया। महिला का कहना है वो गर्भवती न हो इसलिए उसे दवा खिला देता था। रोमा ने जब शादी के लिए ज्यादा जिद की तो उसने गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में उससे विवाह कर लिया। इसके बाद उससे 5 लाख रुपए की नगदी और जेवर लेकर बरेली भाग आया। इसकी शिकायत उसने नोएडा पुलिस से की कोर्ट कचहरी के भी चक्कर लगाए मगर उसे इंसाफ नहीं मिला। दर-दर भटकती हुई रोमा बरेली पुलिस के पास पहुंची तो बरेली में भी उससे यह कह दिया गया कि मामले का निस्तारण कोर्ट में कराओ।फिलहाल रोमा को अभी तक इंसाफ नहीं मिला है और वह इंसाफ के लिए भटक रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights