जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में टीचर्स डे रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया

WhatsApp-Image-2024-09-06-at-17.23.16
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में टीचर्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर चेयरमैन प्रदीप गोयल व डायरेक्टर आभा गोयल, मैनेजर शुभम गोयल व मैनेजिंग कमेटी की सदस्य प्रगति गोयल मुख्य अतिथि रहे।
इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया छात्रों ने रोल मॉडल बनकर कक्षाओं का संचालन किया। इस अवसर विद्यालय में डांस कंपटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने विभिन्न थीम्स पर आधारित सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया । इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन प्रदीप गोयल ने उझानी क्षेत्र के जाने-माने अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच रामदास जी को सम्मानित किया । रामदास जी ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी व उनकी उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया तथा उनके द्वारा बनाए गए रास्ते पर चलने के लिए सबको प्रोत्साहित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर प्रधानाचार्य पुष्पराज सिंह ने असली शिक्षक और असली शिक्षा के बारे में बताया और सभी शिक्षकों से विद्यार्थियों के लिए सर्वोत्तम प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षकों को अपने उत्तरदायित्व का सच्चाई व ईमानदारी से निर्वाह करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने चेयरमैन प्रदीप गोयल, विशिष्ठ अतिथि रामदास जी, डायरेक्टर आभा गोयल, मैनेजर शुभम गोयल, मैनेजिंग कमेटी की सदस्य प्रगति गोयल को उनकी उपस्थिति के लिए तथा समस्त टीचिंग स्टाफ व सहायक कर्मियों को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights