किड्स बचपन कॉन्वेंट स्कूल में डॉ राधाकृष्णन का जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया
बदायूँ। किड्स बचपन कॉन्वेंट स्कूल मे डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। किड्स बचपन कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य नीलू शर्मा ने बच्चों को इस अवसर पर शिक्षक दिवस की महत्व को बताते हुए कहा कि संपूर्ण भारत में को शिक्षक दिवस (Teachers’ Day) मनाने की परंपरा है. यह दिन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति, विद्वान, दार्शनिक, और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। डॉ. राधाकृष्णन का जन्म 05 सितंबर 1888 को हुआ था. शिक्षक दिवस के इस खास मौके पर, हम उन सभी शिक्षकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने हमारी जिंदगी को सही दिशा दी है।

शिक्षक केवल पाठ्यक्रम के ज्ञान के ही शिक्षक नहीं होते, बल्कि वे जीवन के पाठों के भी मार्गदर्शक होते हैं। उनकी मेहनत, समर्पण और शिक्षण की कला ने हमें सिखाया कि कैसे अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाएं और समाज में अपनी जगह बनाएं। किड्स बचपन कान्वेंट स्कूल में बच्चों ने अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उसमें से कुछ बच्चों ने टीचर्स की भूमिका निभाई और अपनी टीचर्स को अवगत कराया कि आप हमारे लिए कितने स्पेशल हैं। उन्होंने अपनी भावनाओं को नाटक और कविताओं के द्वारा टीचर्स के मध्य प्रस्तुत किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर निम्नांकित बच्चों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया- अनाया देवल, रुद्रांश, मोहम्मद श्यान, मोहम्मद अशर, मोहम्मद अयान, सना, कार्तिक कश्यप , शिवांश कश्यप, राघव सिंह, सिद्धार्थ सिंह, आरोही साहू, तेजसी, आदविक मिश्रा, मोक्षिक, आरना वर्मा, पार्थवी सिंह, सृष्टि सिंह, अदिति सिंह, प्रथम सूरी, तन्वी, अर्जुन वर्मा, मोहम्मद हुसैन आदि। किड्स बचपन कॉन्वेंट स्कूल की कोऑर्डिनेटर राजबाला पटेल ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।













































































