शिक्षक दिवस पर ग्राम पंचायत उनौला में शिक्षकों का किया गया सम्मान
बदायूँ। आज विकास क्षेत्र जगत की ग्राम पंचायत उनौला में शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का सम्मान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान भगवान दास, पूर्व एबीआरसी सुभाष चंद्र एवं शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता आयुष भारद्वाज द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात प्राथमिक विद्यालय उनौला की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत गाकर अतिथियों का अभिवादन किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वासुदेव ने कहां की शिक्षक समाज का दर्पण होता है और उनके कंधों पर राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण दायित्व रहता है। उन्होंने कहां कि गर्व का विषय है कि ग्राम पंचायत के समस्त शिक्षकों द्वारा पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे पूर्व एबीआरसी सुभाष चंद्र ने विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालय के भौतिक परिवेश में किए गए बदलाव एवं शासन द्वारा छात्रों को निपुण बनाने हेतु की जा रहे प्रयासों से सभी ग्राम वासियों को अवगत कराया। शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता आयुष भारद्वाज ने ग्राम पंचायत के समस्त ग्राम वासियों से विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने में सहयोग करने का आवाहन करते हुए इस कार्य में सहयोग करने को ही शिक्षकों का वास्तविक सम्मान बताया। पूर्व प्रधान रमेश चंद्र फौजी ने कहां कि ग्राम पंचायत के छात्रों के अभिभावकों का सौभाग्य है कि उन्हें योग्य एवं कर्मठ शिक्षकों का सानिध्य मिल रहा है। इस दौरान पूर्व प्रधानाध्यापिका राज माला वर्मा, इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनीता वैश्य, रिचा वर्मा, सुभाष चंद्र, आयुष भारद्वाज, राजकुमारी, अमिता सिंह, नारायण देवी रचना मिश्रा, संज्ञा सिंह, गुंजन, वीना शर्मा, मोनिका शर्मा, दीपाली कृष्ण, नीलम रानी, निधि, कंचन मिश्रा, शिखा यादव, दिनेश सक्सेना, राहुल शाक्य, पीटीआई सत्यवीर यादव आदि शिक्षकों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र प्रदान किया गया एवं डायरी भेट की गई। प्राथमिक विद्यालय उनौला की प्रधानाध्यापिका ऋचा वर्मा द्वारा समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान वासुदेव, रमेश चंद्र साहू, गौतम दीक्षित, डालचंद् नेता, मोरपाल, राम सिंह, मनीराम, राम दयाल, संजीव कुमार, एसएमसी अध्यक्ष अनिल कुमार, पर्वत सिंह, अर्पित कुमार, रचित, अभिनव, आशीष, नेम सिंह, पंचायत सहायक पूजा आदि उपस्थित रहे।













































































