बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया,विभिन्न कार्यक्रम हुए

WhatsApp-Image-2024-09-05-at-15.01.10-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने देश के महान शिक्षाविद पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के सामने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इसके पश्चात बच्चों को डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन परिचय के बारे में बताया कि वे देश के पहले उपराष्ट्रपति, महान शिक्षाविद, भारतीय संस्कृति के संवाहक और महान दार्शनिक थे उन्होंने कहा था कि मेरा जन्मदिन अगर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो यह मेरे लिए बड़े ही गर्व की बात होगी इसलिए प्रतिवर्ष डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्म-दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए भारतभर में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। ‘गुरु’ का हर किसी के जीवन में बहुत महत्व होता है। समाज में भी उनका अपना एक विशिष्ट स्थान होता है। इस अवसर पर विद्यालय में आज कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राएँ शिक्षकों की वेश-भूषा में तैयार होकर आये सर्वप्रथम उन्होंने वन्दना सत्र का संचालन किया, तत्पश्चात विषय अध्यापकों की भूमिका का निर्वाह करते हुए कक्षाओं को व्यवस्थित रूप से संचालित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमें हमेशा गुरू का सम्मान करना चाहिए। शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में वास्तविक कुम्हार होते हैं। वह न केवल विद्यार्थी के जीवन को आकार देते हैं बल्कि उन्हें इस काबिल बनाते हैं कि वह पूरी दुनिया में अंधकार होने के बाद भी स्वयं प्रकाशित रहें बल्कि दूसरों को भी रोशन करें। उन्होंने सभी शिक्षकों को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन से प्रेरित होने के लिए कहा | विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने सर्वप्रथम समस्त स्टाफ को शिक्षक दिवस की शुभकामनायें दी इसके पश्चात शिक्षक दिवस के महत्व के वारे में बताते हुए कहा कि शिक्षक एक किरण की तरह है जो कि हमारा मार्गदर्शन करते हैं। शिक्षक वास्तव में विद्यार्थियों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक व्यक्ति के जीवन को आकार देने में उसके माता-पिता से ज्यादा एक अच्छे शिक्षक का योगदान होता है। हमारे देश की संस्कृति में शिक्षक को भगवान से ऊपर स्थान दिया गया है। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी व सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights