बरेली। संतोषी माता मंदिर एवं मेला महाशिवरात्रि महोत्सव समिति मुड़िया अहमदनगर तहसील बरेली, वर्ष 2001 में समिति का रजिस्ट्रेशन हुआ था लोगों ने सर्वसम्मति से वेद प्रकाश पटेल को समिति का अध्यक्ष चुना था। आज उसी समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश पटेल पुत्र डम्बर सिंह पर मंदिर का पैसा गवन करने का आरोप लगाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। उपजा प्रेस कल्ब में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एडवोकेट कैलाश पटेल बताया कि मंदिर परिसर 10 दुकान और एक हाल बना हुआ है। इन दुकानों में से नौ दुकानों से 2 लाख रुपए प्रति दुकान के हिसाब से पगड़ी ली गई है ,और 500 रुपए प्रतिमाह किराया मिलता है, इसके अलावा दसवीं दुकान से प्रतिमा 1500 रुपए किराया मिलता है। इसके अलावा शादी समारोह में हॉल के 2100 रुपए से लेकर 5100 रुपए तक मंदिर की रसीद काटी जाती है। कुल मिलाकर लगभग 2 लाख से 2 लाख 50 हजार रुपए तक प्रति वर्ष मंदिर की आमदनी होती है मगर समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश पटेल द्वारा मात्र 20 से 25 हजार रुपए प्रति वर्ष बताया जाता है , वेद प्रकाश पटेल द्वारा लगभग 20 हजार का मंदिर का व्यय दिखाया जाता है और मंदिर की आमदनी मात्र 5 हजार रुपए प्रतिमाह दिखाई जाती है या फिर बिल्कुल नहीं दिखाई जाती है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया गया कि वेद प्रकाश पटेल ने मंदिर के नाम से एक बैंक खाता भी खुलवाया और पैन कार्ड भी बनवाया मगर खाते में एक भी रुपया नहीं डाला गया , कुल मिलाकर वेद प्रकाश पटेल ने प्रतिवर्ष लगभग 2 से 2 लाख 50 हजार रुपए का गबन किया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विजय पाल ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि समिति भंग हो और इसे नए तरीके से समिति के सदस्यों का गठन हो और अब तक जितना भी वेद प्रकाश पटेल ने गवन किया है उसकी रिकवरी हो। प्रेस वार्ता में आदेश कुमार , सत्यपाल , अनुज , एडवोकेट कैलाश पटेल, विजय पाल मौजूद रहे।