पंजाबी समाज सेवा समिति की वृक्ष बचाओ अभियान के तहत नई पहल

WhatsApp-Image-2024-08-18-at-17.36.05-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। पंजाबी समाज सेवा समिति ने वृक्ष बचाओ अभियान के तहत एक नई शुरुआत की है| स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में समिति ने शहीद भगत सिंह चौक पर एक सराहनीय पहल प्रारंभ की है| जिसके तहत समिति ने वृक्ष बचाओ अभियान प्रारंभ किया| जिसमें आने जाने वाले नागरिकों को एक पौधा खूबसूरत थैले में जिस पर लिखा है “एक वृक्ष 100 पुत्र समान” डालकर उनको उसकी देखरेख के लिए व उसे पौधे को एक बच्चे की तरह पालने के लिए संदेश दिया| व सभी नागरिकों को वृक्ष बचाने के लाभ समझाए| इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अशोक नारंग ने इसके महत्व को समझाते हुए बताया कि आज पूरे भारत में 500 करोड़ नए पेड़ लगाने की आवश्यकता है| इसलिए वर्तमान में पर्यावरण संरक्षित करने के लिए वृक्षों को काटने से रोका जाए व वृक्ष को बचाया जाए| इसके साथ ही वर्तमान में पर्यावरण को देखते हुए हमें विद्युत शवदाह गृह को प्राथमिकता देनी चाहिए, जिससे वृक्षों के कटान में काफी हद तक कमी आएगी|

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

समिति के उपाध्यक्ष देवेंद्र(मोनू) मिनोचा ने कहा कि “एक वृक्ष 100 पुत्र समान” है| वक्त की मांग है कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिये व समाज को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए नए पेड़ लगाये जाएं व जो पेड़ लगे हैं उन्हें काटने से बचाया जाए, क्योंकि वृक्ष अच्छे व स्वस्थ जीवन के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण है, जिस पर नागरिक ध्यान नहीं देते हैं| इसलिए हर नागरिक को वृक्ष बचाओ में अपनी जागरूकता का परिचय देना चाहिए| समिति महासचिव राजेंद्र अनेजा ने कहा कि हम यह पौधे छोटे बच्चों तक भी पहुंचाएंगे क्योंकि हमने देखा है कि बड़े लोगों के मुकाबले बच्चे इन चीजों की देखभाल ज्यादा अच्छे तरीके से करते हैं| उन्होंने कहा कि यदि हम पर्यावरण को संरक्षित करने में थोड़ा भी कामयाब हो जाते हैं, व वृक्षों के कटान को रोकने में थोड़ा सफल होते हैं और नए पेड़ लगाने के प्रयास में सफल होते हैं, तो निश्चित रूप से हमारी आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य और भविष्य पर इसका बेहतर असर होगा|

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights