स्टार शाइन क्रियेटिव एकेडमी का रंगारंग कार्यक्रम के साथ भव्य उदघाटन
बदायूँ। स्टार शाइन क्रियेटिव अकेडमी का उद्घाटन रस्तोगी धर्मशाला हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्षा फत्मा रजा ने उदघाटन किया। इनके साथ रस्तोगी धर्मशाला के अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ,अनिल रस्तोगी मौजूद रहे ।
उद्घाटन के बाद स्टार शाइन क्रिएक्टिव अकादमी के बच्चो sanvi और स्वरा ने देश भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया ।जिससे खुश हो कर नगर पालिका अध्यक्षा ने बच्चो को 500 500 का ईनाम दिया। बच्चो ने धन्यवाद किया। स्टार शाइन क्रिएटिव अकादमी द्वारा एक माह का समर कैम्प लगाया गया था कलाएं सिखाई गई थी जो नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में चेयर पर्सन के सहयोग से किया गया था ।

चेयर पर्सन के द्वारा बच्चो को समर कैंप के प्रमाण दिए गए जिसमे सिलाई ब्यूटीशन , डांस ,ढोलक , मेंहदी , मॉडलिंग , एक्टिंग , आदि के प्रमाण पत्र दिए गए । मुख्य अतिथि फातिमा रज़ा जी ने बच्चो को की खूब सराहना की ओर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सिम्मी नज़ीर और राजीव भारती जी को बहुत बहुत शुभकामनाएं दी। और कहा बच्चो को ऐसे ही आगे बढ़ती रखो मेरी तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा हमेशा मैं तुम्हारे साथ हूं। नीरज रस्तोगी ने बच्चो की बहुत सराहना की ओर उन्होंने कहा बच्चो के लिए ऐसे कैंप लगते रहने चाहिए जिससे बच्चो का मनोबल बड़े इसके साथ ही उन्होंने सिम्मी नजीर को बधाई देते हुए ये कहा के तुम ऐसे ही बच्चो को आगे बड़ते रहो और बदायूं शहर का नाम रोशन करती रहो सिम्मी नजीर और उनकी टीम ने केक कट कर के खूब खुशियां मनाई इस मौके पर मौके पर वैशाली फिल्म क्रिएशन के निदेशक अशोक सक्सेना , वरिष्ठ कवि बिन्नी बाबू , mod हफीज , अमीर सुलतानी ,पुष्पेंद्र मिश्रा , सूर्या , रवि राठौर, पिंकी भारती , राजीव भारती , जुगनू , युवराज त्रिपाठी , कंचन , इकरा रेहमा, ओम गुप्ता , परखी गुप्ता , आरती मिश्रा , ज्योति मिश्रा , आदि लोग मौजूद रहे , उद्घाटन समारोह के समापन के बाद सिम्मी नजीर और राजीव भारती ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो का आभार व्यक्त किया और सभी को धन्यवाद व्यक्त किया ।













































































