कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर सुभाष चन्द्र बोस को याद किया, गोष्ठी की

WhatsApp-Image-2024-08-18-at-16.17.34
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर स्व सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे स्व सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला इस अवसर पर मुख्यवक्ता के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जितेंद्र कश्यप रहे पर इस अवसर पर पूर्व में चल रहे राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के तहत एवं स्व सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद के संयुक्त नेतृत्व में ग्राम रहमुद्दीन नगर में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद के दादा हजरत जमालुद्दीन जी की जियारत पर वृक्षारोपण किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया कि नेता जी स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी और सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान,अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिए, उन्होंने आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया था। इनके द्वारा ‘जय हिन्द का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया उन्होंने आगे कहा कि स्व सुभाष चन्द्र बोस को 1938 व 1939 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था इस अवसर पर प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को उड़ीसा के कटक शहर में हुआ था। वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी और देशभक्त थे। उन्होंने भारत की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया, लोग उन्हें प्यार से “नेताजी” के नाम से भी बुलाते थे। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि, “‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा’ का मंत्र देकर देशवासियों को परतंत्रता की बेड़ियों को तोड़ने के लिए नव शक्ति व नव ऊर्जा से भर देने वाले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूँ। देश के प्रति आपकी निष्ठा, भक्ति और समर्पण युवाओं एवं समस्त देशवासियों को सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।” इस अवसर पर संचालन शहर उपाध्यक्ष अकील अहमद ने किया इस अवसर पर जिला महासचिव इगलास हुसैन, एससीएसटी अध्यक्ष मुन्नेद्र कन्नौजिया, जिला संगठन मंत्री बब्बू चौधरी, सेवादल यंग बिग्रेड सचिव वीरेश यादव, सुधीर, असलम, श्याम सिंह, राजेश आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights