मदर्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया,बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम

WhatsApp-Image-2024-08-16-at-20.41.03
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उझानी रोड स्थित मदर्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर मुख्य अतिथि स्कूल के प्रबंधक राजेश यादव का स्कूल की हेड गर्ल सुमेरा खान व अन्य छात्राओं ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इसके बाद ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ । प्रबंधक श्री राजेश यादव व स्कूल की प्रधानाचार्या शीबा खान ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर कक्षा 12 की छात्रा बुशरा कुरैशी ने हिंदी व कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा सुमैया अब्दुल्ला ने अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत कर देश की स्वतंत्रता के विषय में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। छात्राओं ने देश की आजादी में योगदान देने वाले वीर शहीदों के किरदारों पर नाटक प्रस्तुत का सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने देशभक्ति गीत तथा नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


स्कूल के प्रबंधक राजेश यादव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को देश की आजादी का मूल्य समझना चाहिए ।उन्होंने कहा कि आजादी अनेक देशभक्तों के बलिदान के उपरांत मिली है। साथ ही उन्होंने बच्चों को घर पर भी राष्ट्रीय ध्वज फराने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शीबा खान ने मुख्य अतिथि श्री राजेश यादव का आभार व्यक्त किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी एवं छात्राओं से यह अपेक्षा की, कि वे भविष्य में आगे बढ़ाकर देश का नेतृत्व कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगी। अंत में उन्होंने देशभक्तों तथा शहीदों को याद करते हुए कहा कि शहीदों ने हमें वफादार रहने तथा भारत मां से जुड़े रहने की प्रेरणा दी है ,इसलिए हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights