बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस

WhatsApp-Image-2024-08-15-at-15.27.32
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी।बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में आज हर्ष एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ मनाई गयी | इस दौरान विद्यालय को तिरंगे रंग के गुब्बारों तथा आकर्षक ढंग से सजाया गया | सर्वप्रथम विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय, विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, रामकुमार गुप्ता व प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने ध्वजारोपण कर तिरंगे को सलामी दी तथा सभी को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं दी | उन्होंने सभी को स्वतन्त्रता दिवस के महत्त्व को समझाया तथा इसको प्राप्त करने के लिए भारत के वीरों ने किस प्रकार अपने प्राण न्यौछावर किये, इसको विस्तार से समझाया । विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, राम कुमार गुप्ता, साधना वार्ष्णेय व प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने भारतमाता के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्लन तथा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारम्भ किया | उन्होंने सभी को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

यह उत्सव प्रतिवर्ष हमें स्मरण कराता है कि हमें अपनी स्वतन्त्रता की रक्षा के लिए सदैव कटिबद्ध रहना चाहिए। स्वतन्त्रता का मतलब केवल सामाजिक और आर्थिक स्वतंत्रता नहीं है इस स्वतन्त्र देश के नागरिक होने के नाते हमें अपने आप से ये वादा करना चाहिए कि हम अपने देश को विकास की ऊँचाइयों तक ले जायेंगे और भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनायेंगे ताकि हमारे देशभक्तों और शहीदों का बलिदान व्यर्थ न जाए | इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा स्वतन्त्रता दिवस पर भाषण तथा नृत्य प्रस्तुत किया गया | बच्चे शहीद भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस की वेशभूषा में सज कर आये और देशभक्ति का कार्यक्रम पेश किया | बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया और देशभक्ति गीतों से स्कूल का वातावरण मन्त्रमुग्ध कर दिया | प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा हमारे अनगिनत देशभक्तों एवं अमर बलिदानियों ने जीवन भर संघर्ष करके और अपना सबकुछ न्योछावर करके जो राजनैतिक स्वाधीनता हासिल की थी, उनकी रक्षा करते हुए आर्थिक और सामाजिक स्वाधीनता लाने का दायित्व विशेष तौर पर नई पीढ़ी पर है | उन्होंने अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि जिसका जो दायित्व है उसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ करें | इस मौके पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी व समस्त स्टाफ मौजूद रहा |

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights