गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोंल्लास से मनाया गया
बदायूँ। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में 78वां स्वतंत्रता दिवस प्राचार्या कैप्टन प्रो.इन्दु शर्मा के निर्देशन में हर्षोंल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्री य गान गाया गया एवं स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर प्राचार्या महोदया ने उच्च शिक्षा निदेशक द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के संदेश का वाचन किया। प्राचार्या महोदया ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना एवं बधाई देते हुए कहा प्रदेश में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से हम देश की आजादी के महानायकों का स्मरण करें साथ ही उन्होंने उच्च शिक्षा में लागू होने वाले नियम एवं खुलने वाले राज्य विश्वविद्यालयों का भी उल्लेख किया। महाविद्यालय के अध्यक्ष महोदय श्री विशाल रस्तोगी जी ने 78वें दिवस पर संबोधित करते हुए कहा आज का दिन सिर्फ एक दिवस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिवस वीर सपूतों के बलिदान, अदम्य साहस और संघर्ष का प्रतीक है।

यह ऐतिहासिक दिन है और हमारे देशवासियों के बीच देशप्रेम, समर्पण और एकता का प्रतीक है। महाविद्यालय के सचिव श्री गौरव रस्तोगी जी ने बताया हमें अपने देश की प्रगति और चुनौतियों को स्वीकार करते हुए,स्वतंत्रता का सही मतलब समझते हुए देश को विकास के पद पर ले जाना हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के अंतर्गत सर्वप्रथम अनुष्का एवं प्रियंका साहू द्वारा भाषण, खुशी द्वारा देश भक्ति गीत और इति एवं अपूर्वा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। महाविद्यालय की ओर से चीफ़ प्रॉक्टर डॉ सरला देवी, डॉ श्रद्धा श्री यादव,डॉ उमा सिंह,डॉ निशी अवस्थी,डॉ सोनी, डॉ अनीता,डॉ निशा,डॉ वन्दना,डॉ प्रीति एवं महाविद्यालय परिवार के सभी लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक एवं मीडिया प्रभारी डॉ इति अधिकारी द्वारा सफलतापूर्वक किया गया ।













































































