डीएम ने तहसील सदर का किया निरीक्षण,समस्त मामलों का निस्तारण शीघ्र करने के दिए निर्देश

WhatsApp-Image-2024-08-10-at-19.35.49-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज तहसील सदर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि तहसीलदार के न्यायालय में धारा 34 के पुराने केसो की पेंडेंसी है जिस पर तहसीलदार सदर को समस्त मामलों का निस्तारण शीघ्र करने के निर्देश दिये। इसके अतिरिकत दो दिन के अन्दर विरासत तथा वसीहत की पूर्ण अख्या प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये गए। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि प्रत्येक फाइल में एक नोट भी लगाया जाये जिससे कि फाइल को ढूंढने में समस्या न हो। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कोर्ट का भी निरीक्षण किया जहां पर उन्होंंने पाया कि धारा 24 का एक केस अधिक दिनों पर लम्बित है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिसे निस्तारित करने के निर्देश दिये गये उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये गये कि जो भी ट्रांसफर्ड फाइलें हैं उन्हे सम्बंधित अधिकारियों के पास शीघ्र भेजा जाये। उक्त के उपरांत नायाब तहसीलदार के कोर्ट का निरीक्षण किया गया, जहां पर निर्देश दिये कि जो भी पुराने केस हों उसे शीघ्र निस्तारित किया जाये। उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये गए कि धारा 24 के जो भी वाद लम्बित है, उनमे लेखपाल द्वारा पैमाइश लगवाकर शीघ्र निस्तारित किया जाये। निरीक्षण के दौरान पत्रावली एवं पंजिकाओं के रखरखाव, जनसामान्य की सुविधाओं तथा परिसर में स्वच्छता आदि के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक आशीष कुमार, उपजिलाधिकारी सदर गोविन्द मौर्य, तहसीलदार, नायाब तहसीलदार सहित तहसील सदर के अधिकरी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights