गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र के गुलधर इलाके के खाली मैदान में हिन्दू रक्षा दल ने झुग्गी-झोपड़ियां तोड़ीं है। इनमें रहने वाले लोगों को पीटकर खदेड़ा। इसी दौरान झुग्गी में चूल्हा जलने के दौरान आग लग गई। आरोप था कि ये बांग्लादेशी हैं। मामले में पुलिस ने पिंकी चौधरी समेत 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना पर जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि झुग्गी झोपड़ियों में कोई भी बांग्लादेशी नहीं था। ये परिवार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला है। गाजियाबाद पुलिस ने मुस्लिमों को बांग्लादेशी बताकर पीटने में हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी सहित 15–20 समर्थकों पर मामला दर्ज किया गया है।