विज्ञान और वाणिज्य संकाय में नवप्रवेशित के लिए विद्यारंभ अभिविन्यास कार्यक्रम हुआ

WhatsApp-Image-2024-08-08-at-16.05.50
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के द्वारा सत्र 2024-25 में बीएससी बायो एव मैथ तथा बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं हेतु विद्यारंभ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजधन एवम प्राचार्य डॉ नरेन्द्र कुमार बत्रा ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय की प्राथमिकता छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है। डॉ बत्रा ने नवनियुक्त शिक्षको का माल्यार्पण कर स्वागत किया। आईक्यूएसी, महिला प्रकोष्ठ एवंएनसीसी प्रभारी डॉ श्रद्धा गुप्ता ने छात्राओं की सुरक्षा और उनके मान सम्मान की रक्षा के लिए सतत प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने एनसीसी के लाभ तथा जुड़ने की चयन प्रक्रिया के विषय में भी जानकारी प्रदान की साथ ही डीजी शक्ति पोर्टल की प्रणाली को साझा कर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत निशुल्क टैबलेट और स्मार्टफोन की जानकारी दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए इतिहास के विभाग प्रभारी डॉ अनिल कुमार ने नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को इस कार्यक्रम के उद्देश्य से परिचित कराया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

डॉ सतीश सिंह यादव ने अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए एंटी रैगिंग की व्यवस्था से अवगत कराया। समारोहक और वार्षिक पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ रविन्द्र सिंह यादव ने वर्ष भर होने वाले विभिन्न प्रकार के समारोह की जानकारी देते हुए वार्षिक पत्रिका में प्रकाशन हेतु रचनाओं को आमंत्रित किया। शारीरिक शिक्षा एवम क्रीड़ा प्रभारी डॉ हुकूम सिंह ने खेल सुविधाओं, जिम, योगा कक्षाओं व क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से बताया। डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने सभी विषयों में छात्र छात्राओं की परिषद गठन की प्रणाली और गतिविधियों की जानकारी दी उन्होंने युवा महोत्सव के अन्तर्गत होने वाली विभिन्न प्रकार की वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विषय में भी जानकारी प्रदान की । डॉ बबीता यादव ने एनएसएस से जुड़ने के लाभ एवम चयन प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। डॉ संजीव राठौर ने महाविद्यालय में स्थापित जनपद की एक मात्र इग्नू अध्ययन केन्द्र की दूरस्थ शिक्षा की सुविधा एवम उसके पाठ्यक्रमों से होने वाले लाभ से परिचित कराया। डॉ सचिन कुमार कुमार ने महाविद्यालय की वेबसाईट के उपयोग और ऑनलाइन सुविधाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी के अध्ययन केन्द्र के पाठ्यकर्मों की जानकारी दी। डॉ पीके शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण की कार्य योजना से परिचित कराया। डॉ प्रेमचन्द चौधरी ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ संजय कुमार, डॉ दिलीप कुमार वर्मा,डॉ सरिता, डॉ गौरव कुमार सिंह, डॉ राशेदा खातून, डॉ जुनेद आलम,डॉ सारिका शर्मा ,डॉ ज्योति बिश्नोई, डॉ प्रियंका सिंह आदि ने छात्र -छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights