राजकीय महाविद्यालय के इग्नू अध्ययन केंद्र में प्रवेश की तिथि 14 अगस्त तक

WhatsApp-Image-2024-08-03-at-18.10.12-1-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन करने की तिथि 14 अगस्त तक कर दी गई है। पहले यह तिथि 31 जुलाई थी। सत्र 2024 – 25 सत्र में बीए बीकॉम एम ए और एम कॉम में एडमिशन लेने के इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाईट www.ignou. ac. in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश ले सकते हैं। केन्द्र समन्वयक डॉ संजीव राठौर ने बताया कि अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट पर लॉगिन कर इग्नू के क्षेत्रीय केंद अलीगढ़-कोड-47 के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय बदायूं स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र कोड 47043 पर आवेदन करें। केन्द्र समन्वयक ने बताया कि भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत इग्नू के बहुआयामी पाठ्यक्रमों का लाभ ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है। कोऑर्डिनेटर ने जानकारी दी है कि इग्नू अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में बीए तथा बीकॉम पाठ्यक्रमों सहित 2 वर्षीय अवधि के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हिंदी, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, एम कॉम विषयों में एवं ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। एक वर्षीय अवधि के रोजगार परक स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमो मैं पीजीडीआरडी, पीजीडीटी, पीजीडीईटी, पीजी डीईएमए, पीजीडीआईबीओ, एक डिप्लोमा पाठ्यक्रम डीबीपीओएफए तथा छह माह अवधि के बहुआयामी सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम सीटीई, सीबीएस, सीआरडी, सीआजी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नरेन्द्र कुमार बत्रा ने बताया कि महाविद्यालय अध्ययन केंद्र पर अन्य 5 जनपदों के अध्ययन केंद्रों को संबद्ध किया गया है तथा यहां उपलब्ध 17 पाठ्यक्रमों को बढ़ाकर अब 33 पाठ्यक्रमों की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय का अध्ययन केंद्र वर्ष 2017 से लगातार परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है। जिस का भरपूर लाभ जनपद वासियों को प्राप्त हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त केंद्रीय मुक्त विश्वविद्यालय है जो शिक्षा से वंचित अधिकतम आयु सीमा के किसी भी उम्र के व्यक्तियों एवं रोजगार मे व्यस्त रहने वाले व्यक्तियों के लिए शिक्षा प्रदान करने का कार्य निरंतर कर रहा है । इग्नू के नियमानुसार किसी भी डिग्री या स्नातकोत्तर डिप्लोमा के साथ 6 माह अवधि का कोई एक सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम भी किया जा सकता है। बीए एवं बीकॉम सहित कुछ चुनिंदा पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क प्रवेश भी ऑनलाइन दिए जा रहे हैं। इस प्रकार इग्नू के द्वारा ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने का कार्य सुगमतापूर्वक किया जा सकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights