मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 19.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वजीरगंज के सतीश हत्याकांड का का पर्दाफाश,पत्नी ने प्रेमी की मदद से कराई हत्या

July 24, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। में युवक की हत्या कर लाश को तालाब में फेंकने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने इस मामले में महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला मृतक की पत्नी है और उसी ने साजिश के तहत प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी व उसके दोस्त की मदद से पति की हत्या कराई थी। महिला समेत उसका प्रेमी को पुलिस ने जेल भेज दिया। जबकि प्रेमी का दोस्त फिलहाल फरार है। वजीरगंज थाना पुलिस ने निजामपुर गांव के राजेंद्र उर्फ कर्रु व स्वर्गीय सतीश की पत्नी ममता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ममता ने बताया कि राजेंद्र से उसका प्रेम प्रसंग काफी दिन से चल रहा है। पति सतीश मुरादाबाद में नौकरी को गया था। इसी बीच वह राजेंद्र के करीब आ गई। इधर, कुछ दिन पहले सतीश नौकरी छोड़कर गांव लौट आया। वह अक्सर ममता को प्रताड़ित करता था। दूसरी तरफ ममता भी प्रेमी से नहीं मिल पा रही थी। बंदिशें बढ़ीं तो उसने प्रेमी से पति को ठिकाने लगाने की बात कही। इस पर प्रेमी राजेंद्र ने अपने दोस्त धर्मपाल निवासी गांव किशनपुर थाना वजीरगंज को एक लाख रुपये सुपारी का लालच देकर अपने साथ मिलाया और सतीश की हत्या की योजना बना डाली। पांच जुलाई की शाम राजेंद्र व धर्मपाल ने सतीश के साथ मिलकर एकांत जगह पर शराब पी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस दौरान सतीश को ज्यादा शराब पिलाई, जबकि खुद कम पी थी। सतीश मदहोश हुआ तो आरोपियों ने गमछे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। साथ ही लाश को लकड़ी व ईंटों से रस्सी की मदद से बांधकर तालाब में फेंक दिया। तालाब के दूसरे किनारे पर गमछा फेंककर आरोपीगण लौट आए। राजेंद्र ने पुलिस के सामने यह घटनाक्रम कबूल किया है। वजीरगंज थाना पुलिस को नौ जुलाई को सूचना मिली कि निजामपुर गांव के तालाब में एक लाश मिली है। शव की पहचान सतीश के रूप में हुई। शव ईंटों भरे कट्टे व लकड़ी से बंधा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा लिखा था। पुलिस के मुताबिक धर्मपाल फरार है और उसकी तलाश जारी है। घटनाक्रम का खुलासा करने वाली टीम में एसएचओ वजीरगंज अरविंद कुमार के अलावा एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार समेत वजीरगंज पुलिस व एसओजी टीम शामिल थी। एसएसपी डॉ, ब्रजेश सिंह ने इस खुलासे पर टीम को 10 हजार रुपये का इनाम भी दिया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights