मेडिकल स्टोरों पर दवाइयों मिडिकेटिड चीजों पर लिये मनमाने दाम – ज़िलाध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा युवा मंच
बदायूं।आज युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता के निर्देश पर बदायूँ ज़िलाध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा ने संगठन के द्वारा बदायूँ में नकली और डलबल रेट पर बिना बिल दिये बगैर मेडिकलों की जा रही सप्लाई के संदर्भ में आवाज बुलंद करते हुये बताया कि बदायूँ जनपद में मेडिकलों स्टोरों पर बड़ा गोरखधंधा चल रहा है बिना बिल के दवाई खुलेआम बेंची जाती साथ नकली और डुप्लीकेट दवाई के दाम मनमर्जी से बसूल किये जा रहे है मेडिकल की दुकानों पर ओवर रेट दवाइयों उपकरण मिडिकेटिड चीजे की सप्लाई करने दुकानदार इस महामारी की आड़ में मजबूर जनता की मज़बूरी का फायेदा उठा कर बड़ी हेराफेरी कर गरीब जनता को लूटने में लग गये युवा मंच संगठन की बदायूँ प्रशासन से मांग है कि ऐसे मेडिकल की दुकानों पर तुरंत छापेमारी कर उन्हें सीज करने की आवश्यकता है जो मिडिकेटिड चीजो को ओवर रेट पर बिना बिल दिये बेंच रहे है समस्या ये है कि अगर कोई बिल मांगता है तो उस बोला तो मेडिकल स्टोर के द्वारा बोल दिया जाता है हमारे पास नही यह दवाई कही और से लो या फिर दूसरा सॉल्ट ले लो बस उसी साल्ट के नाम पर महंगी दवाई उलब्ध कर पैसा ऐठ लिया जाता है ऐसी दुकानों पर तुरंत कार्यवाही होनी चाहिये जो मेडिकल के सुविधाओं के सामान का स्टॉक कर जनता को लुटने का कार्य कर रहे ।
युवा मंच संगठन के बदायूँ लोकसभा प्रभारी विराज पाठक ने कहा कि मेडिकल सुविधाओ के नाम पर ज़िंदा लूट हो रही और प्रशासन मौन धारण करे बैठा प्रशासन को मेडिकल सुविधाओं खरीदी गई हर चीज पर बिल देना चाहिये और डुप्लीकेट दवाई नही दी जानी चाहिये दवाइयों का स्टॉक करने वालो पर कार्यवाही हो जो मेडिकलों नियमो के मानकों को तोड़ने वाले मेडिकल स्टोर तत्कालीन प्रभाव से सीज किये जावे संगठन सोशल मीडिया के माध्यम से इस ओर आलाधिकारियों को अवगत कराएंगे और सोशल मीडिया से विरोध दर्ज किया जाये जो मेडिकल नियम और मॉनकों क विरुद्ध कार्य करेगा ।













































































